19 Apr 2024, 08:05:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा पावर मुनाफे में लौटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2018 4:47PM | Updated Date: May 3 2018 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। बिजली क्षेत्र की निजी कंपनी टाटा पावर ने बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 1,477.50 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में उसे 226.93 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। कंपनी द्वारा जारी वित्तीय परिणाम के मुताबिक आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आमदनी 7,167.69 करोड़ रुपए से बढ़कर 7,959.34 करोड़ रुपए हो गई। इसी तरह उसका कुल खर्च 7,007.30 करोड़ रुपए से बढ़कर 7,950.35 करोड़ रुपए हो गया।

इस दौरान उसकी कुल परिसंपत्ति 82,920.79 करोड़ रुपए से बढ़कर 83,737.28 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने बताया कि उसका मुनाफा वित्त वर्ष 2017-18 में 1,099.63 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,679.11 करोड़ रुपए हो गया। इस अवधि में उसकी कुल आमदनी 28,173.49 करोड़ रुपए से बढ़कर 29,763.91 करोड़ और उसका कुल खर्च 26,999.34 करोड़ रुपए से बढ़कर 29,095.34 करोड़ रुपए हो गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »