29 Mar 2024, 19:48:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेकिट बेंकाइजर ने लॉन्च किया वीट निखार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 1:56PM | Updated Date: Apr 26 2018 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता उत्पाद बनाने वाली कंपनी रेकिट बेंकाइजर ने भारतीय बाजार में वीट निखार लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी की ब्रांड एंबेसेडर एवं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और कंपनी के दक्षिण एशिया हेल्थ के मुख्य विपणन अधिकारी पंकज दूहान ने इस को यहां लॉच किया। इस मौके पर श्री दूहान ने कहा कि इसमें प्राकृतिक सामग्रियों जैसे हल्दी और केसर के साथ ही चंदन की खुशबू भी है।

उन्होंने कहा कि हल्दी, केसर विटामिन से भरपूर हैं और पीढ़ियों से इनका इस्तेमाल सौंदर्य और त्वचा देखभाल के लिए महत्वपूर्ण सामग्री के रूप में किया जा रहा है। हल्दी और केसर में जलनरोधी/फंगसरोधी गुणों के साथ विटामिन और एंटी-आॅक्सीडेंट होते हैं।

वीट निखार के प्रत्येक उपयोग के बाद उपभोक्ताओं की त्वचा चमकता हुआ दिखेगा। उन्होंने कहा कि वीट को गहन शोध के बाद तैयार किया गया है। उपभोक्ताओं की जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए इसे लॉन्च किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »