29 Mar 2024, 13:26:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पतंजलि को टक्कर देने इस कंपनी ने पेश किया टूथपेस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 5:04PM | Updated Date: Mar 16 2018 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में 100 साल से अधिक आयुर्वेद उत्पादों का कारोबार कर रही झांसी की बैद्यनाथ ने प्राकृतिक टूथपेस्ट 'आयुदंत' बाजार में उतारा है। बैद्यनाथ आयुर्वेद के कार्यकारी निदेशक अनुराग शर्मा ने आयुदंत को बाजार में पेश करते हुए कहा कि कंपनी ने सदैव प्राकृतिक जड़ी बूटियों की खूबियों में भरोसा किया है और आधुनिक युग के सुविधाजनक तरीकों से आयुर्वेद के जांचे-परखे फायदे पहुंचाने वाले उत्पाद बनाने पर लगातार ध्यान केन्द्रित कर रही है। शर्मा ने कहा आयुदंत प्राकृतिक जड़ी बूटियों से लैस एक प्राकृतिक टूथपेस्ट है जो पूरे परिवार के लिए उपयोगी होगा। इसमें नीमा, पुदीना, त्रिफला, बबूल, सौंफ, लौंग और एलोवेरा का मिश्रण है। यह सभी उत्पाद दांतों की देखभाल के लिए अति उत्तम हैं। आयुदंत में चीनी और फ्लोराइड का किसी प्रकार का मिश्रण नहीं हैं।

कंपनी ने रोजमर्रा के उत्पादों के बाजार में कदम रखने के बाद जैविक मसालों,स्वास्थ्य संबंधी खान-पान के और सामान भी उतारे हैं और उपभोक्ता इसे काफी पसंद कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि बैद्यनाथ के दस हजार 10 लाख खुदरा बिक्री केन्द्रों से यह उत्पाद आसानी से उपलब्ध हैं और कंपनी अपना वितरण नेटवर्क और मजबूत करने पर भी विशेष जोर दे रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »