16 Apr 2024, 09:43:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

उद्योग मंत्री ने उगाई उम्मीद, अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए उठाएंगे यह कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 2:37PM | Updated Date: Mar 12 2018 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को कहा कि सरकार नई उद्योग नीति पर गंभीरता से काम कर रही है और इसे अगले कुछ सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। प्रभु ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि नई उद्योग नीति भविष्य की जरुरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इसे उद्योगों के दीर्घकालिक हितों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीति में ऐसे उद्योग क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया गया है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखते हैं। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी देश में लाने पर जोर देते हुए श्री प्रभु ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह में नयी उद्योग नीति सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसे अंतिम रुप देने का काम गंभीरता से चल रहा है। उन्होेंने कहा कि भारतीय बाजार का आकार बहुत बड़ा है और इसके दोहन के लिए विदेशी कंपनियों के साथ गठजोड़ करने पर विशेष जोर रहेगा। इसके लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आवश्यक शर्त होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »