19 Apr 2024, 12:31:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कर्ज में डूबे भूषण स्टील की मुसिबत बढ़ी, लगा हजार करोड़ के घोटाले का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 2:18PM | Updated Date: Mar 9 2018 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्ज में डूबी भूषण स्टील के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। निलामी पऱकऱीय से गुजर रही  भूषण स्टील में करीब 1000 करोड़ रुपए के घोटाले की खबर आ रही है। गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एस.एफ.आई.ओ.) ने भूषण स्टील के चेयरमैन बृज भूषण सिंघल से नई दिल्ली में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, यह पूछताछ 1,000 करोड़ रुपए से अधिक के कथित हेरफेर के सिलसिले में की गई।  कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अधीन आने वाली यह एजेंसी कंपनी में धन के कथित हेरफेर की जांच कर रही है। इस बारे में भूषण स्टील के अधिकारियों से बात नहीं हो पाई। कंपनी पर 44,000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। कंपनी ने के लिए हाल ही में टाटा स्टील ने सबसे बड़ी बोली लगाई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »