25 Apr 2024, 22:44:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Corporate

कोलकाता से सेवाएं बढ़ाएगी यह विमान कंपनी, यह सुविधाएं मिलेंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 2:38PM | Updated Date: Feb 23 2018 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उपक्रम वाली विमानन सेवा कंपनी विस्तारा ने 25 मार्च से कोलकाता से उड़ानों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है। उसने बताया कि कोलकाता और चेन्नई के बीच उड़ानों की संख्या दोगुनी की जाएगी। साथ ही कोलकाता से चेन्नई जाने वाले विमान से ही आगे चेन्नई-कोच्चि मार्ग पर सेवा शुरू की जाएगी। विस्तारा ने जून 2016 में कोलकाता से सेवा शुरू की थी। कंपनी के मुख्य रणनीतिकार एवं वाणिज्यिक अधिकारी संजीव कपूर ने कहा कि कोलकाता से नई उड़ानों का शुरू होना कोलकाता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। हमारी कोलकाता की उड़ानों पर सभी श्रेणियों में ज्यादा बोझ है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »