24 Apr 2024, 11:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 100 रुपये चमका, चाँदी 310 रुपये उछली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 3:56PM | Updated Date: Dec 16 2019 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये की बढ़त के साथ डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 310 रुपये चमककर लगभग दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 45,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। सोने-चाँदी के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं। 

विदेशों में सोने में रही तेजी से भी स्थानीय बाजार में इसे समर्थन मिला। लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1.40 डॉलर चमककर 1,476.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। हालाँकि फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.90 डॉलर की गिरावट में 1,479.30 डॉलर प्रति औंस बोल गया। 

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध समाप्त होने की उम्मीद में सोने में शुरुआती नरमी रही, हालाँकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से बाद में इसमें थोड़ी बढ़त देखी गयी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 17 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »