19 Apr 2024, 18:52:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बैंक ऑफ इंडिया को दूसरी तिमाही में 266 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2019 1:38AM | Updated Date: Nov 2 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बैंक ऑफ इंडिया ने तीस सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 266 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। एक साल पहले इसी अवधि में बैंक को 1,156 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। बैंक के कार्यकारी निदेशक एम दामोदरन ने संवाददताओं से बात करते हुए बताया कि दूसरी तिमाही 30 सितंबर 2019 को बैंक का वैश्विक कारोबार 895030 करोड़ रूपये रहा जो 30 सितंबर 2018 को 888320 करोड़ रूपये था। 

बैंक का घरेलू कारोबार 30 सितंबर 2019 को 758172 करोड़ रूपये रहा जो सितंबर 2018 में 720241 करोड़ रूपये था। वार्षिक आधार पर यह 5Þ 27 प्रतिशत की बृद्धि है। उन्होंने कहा कि कुल एनपीए में कमी आयी है यह जून 2019 के 62068 कराड़ रूपये से घटकर सितंबर 2019 में 61476 करोड़ रूपये के स्तर पर रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »