28 Mar 2024, 21:24:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिवाली धमाका ऑफर : इन कारों पर कंपनी दे रही भारी छूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2019 6:11PM | Updated Date: Oct 12 2019 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस दिवाली अगर आप फोर्ड की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर साबित हो सकती है। फोर्ड इंडिया अपनी तीन कार एस्पायर, ईकोस्पोर्ट और फ्रीस्टाइल पर आकर्षक ऑफर्स की पेशकश कर रही है। यहां देखिए किस कार कितनी छूट मिल रही है।

नकद डिस्काउंट   एक्सचेंज बोनस   7.99% की दर से फाइनेंस   अतिरिक्त लाभ

फोर्ड ईकोस्पोर्ट          -                                     -                              हां

फोर्ड फ्रीस्टाइल    10,000 रुपये            15,000 रुपये                          हां

फोर्ड एस्पायर      15,000 रुपये            15,000 रुपये                           हां

फोर्ड ईकोस्पोर्ट : ईकोस्पोर्ट पर कंपनी नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर की पेशकश नहीं कर रही है। इस गाड़ी पर कंपनी 7.99 फीसदी की दर पर फाइनेंस मुहैया करा रही है। फोर्ड फ्रीस्टाइल और एस्पायर: फ्रीस्टाइल और एस्पायर दोनों ही फीगो हैचबैक पर बनी है और इन दोनों कारों के ऑफर भी एक जैसे हैं। 

इन कारों पर कंपनी 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके साथ ही इन कारों पर कंपनी 7.99% की दर से फायनेंस की सुविधा भी दे रही है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर केवल 31 अक्टूबर 2019 तक मान्य है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी फोर्ड डीलरशिप से सपंर्क करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »