20 Apr 2024, 16:19:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पैनासोनिक ने आईआईटी के 30 छात्रों को प्रदान की छात्रवृत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 2:36AM | Updated Date: Sep 9 2019 2:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पैनासोनिक इंडिया ने इस वर्ष अपने रति छत्र कार्यक्रम के तहत 19 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के 30 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की है। पैनासोनिक इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष शर्मा ने शनिवार को यहां एक समारोह में छात्रवृत्ति प्रदान करने संबंधी प्रमाण पत्र इन छात्रों को प्रदान किये। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पैनासोनिक इंडिया के उसके इस कार्यक्रम के पांचवें वर्ष में यह दूसरा चरण है। इसका उद्देश्य 2022 तक 240 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है।
 
इस मौके पर नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि वह इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के अथक परिश्रम ने इन्हें यहां तक पहुंचाया है। पैनासोनिक का यह कार्यक्रम बहुत सराहनीय है। इससे इन छात्रों को आईआईटी जैसे देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। शर्मा ने कहा कि पैनासोनिक इंडिया का रति छत्र कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिससे वे अच्छी शिक्षा हासिल करके अपना कौशल विकास कर सकें। उनका प्रयास है कि ये छात्र प्रतिस्पर्धी माहौल में  आत्मविश्वास के साथ अपने अपने क्षेत्र में नेतृत्व करने योग्य बनें। वह इन्हें भविष्य में और आगे जाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »