28 Mar 2024, 15:20:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडिगो एयरलाइंस का सर्वर हुआ डाउन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 12:39AM | Updated Date: Jul 2 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडिगो के यात्रियों को बेंगलुरू हवाईअड्डे पर सोमवार सुबह परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसकी वजह आधे घंटे से अधिक समय तक कंपनी के सर्वर में आयी तकनीकी खामी रही।  देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी ने कहा कि सर्वर की खामी दूर कर ली गई है और यह ठीक काम कर रहा है। कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से बेंगलुरू हवाईअड्डे पर इंडिगो का सर्वर तड़के चार बजकर 29 मिनट से लेकर पांच बजकर सात मिनट तक बाधित रहा। प्रवक्ता के अनुसार अब इसे सही कर लिया गया है और यह सामान्य तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »