19 Apr 2024, 15:19:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्पाइसजेट ने शुरू की गुवाहाटी-ढाका उड़ान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 6:34PM | Updated Date: Jul 1 2019 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क योजना या अंतरराष्ट्रीय ‘उड़ान’ के तहत असम की राजधानी गुवाहाटी और बंगलादेश की राजधानी ढाका के बीच सोमवार को उड़ान शुरू की। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ढाका जाने वाली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। ढाका से आने वाली पहली उड़ान को पानी की बौछारों की पारंपरिक सलामी दी गयी। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय की संयुक्त सचिव उषा पाढ़ी और स्पाइसजेट के मुख्य विपणन अधिकारी देबोजो महर्षि भी मौजूद थे। एयरलाइन ने आज बताया कि गुवाहाटी और ढाका के बीच यह पहली सीधी उड़ान है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »