19 Apr 2024, 12:01:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गोएयर के बेड़े में शामिल हुआ 50वाँ विमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2019 1:27AM | Updated Date: Jun 28 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। किफायती विमान सेवा कंपनी गोएयर के बेड़े में विमानों की संख्या बढ़कर 50 पर पहुँच गयी है। वाडिया समूह की कंपनी ने गुरुवार को बताया कि उसने महज 19 महीने के समय में विमानों की संख्या दुगुनी की है। नवंबर 2017 में उसके पास 25 विमान थे जिनकी संख्या अब बढ़कर 50 हो गयी है। गोएयर के प्रबंध निदेशक जेह वाडिया ने कंपनी के बेड़े का आकार 50 पर पहुँचने के मौके पर कहा कि अभी एयरलाइन को लंबा सफर तय करना है। भविष्य में हर महीने कम से कम एक विमान बेड़े में जोड़ती रहेगी तथा अपने नेटवर्क और क्षमता का विस्तार करती रहेगी। वाडिया ने कहा कि कंपनी जल्द ही चार नयी अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें शुरू करेगी। अभी कंपनी चार अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सेवा प्रदान करती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »