29 Mar 2024, 14:59:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

रमन ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार की नैतिक जिम्मेदारी ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 7:41PM | Updated Date: Dec 11 2018 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने राज्य में भाजपा की करारी हार के लिए नैतिक जिम्मेदारी ली है। डा.सिंह ने राज्यपाल को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते है।चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया था इस कारण इस हार की नैतिक जिम्मेदारी उनकी है जिसे वह स्वीकार करते है। उन्होने कांग्रेस को मिले जनादेश के लिए उन्हे बधाई दी।
 
उन्होने कहा कि 15 वर्षों के लगातार शासनकाल में उन्होने जनता की बेहतरी और उनके जीवन में बदलाव के लिए पूरी ताकत से काम किया,और अब वह विपक्ष की नई भूमिका में अपनी जवाबदेही का पालन करेंगे।उन्होने कहा कि पार्टी संगठन,सरकार में रहे लोग सभी मिल  बैठकर हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। डा.सिंह ने इन परिणामों के लोकसभा चुनावों पर किसी असर से इंकार करते हुए कहा कि यह राज्य के चुनाव थे।लोकसभा के चुनावों में पार्टी राज्य में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »