29 Mar 2024, 07:29:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भजन मंडली से लौट रही टीम की कार ट्रक से भिड़ी, 10 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 12:59PM | Updated Date: Oct 17 2018 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में मंगलवार की रात एक बोलेरो सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनसुार बोलेरो ओडिशा के नुवापाड़ा जिले के कोमना से भजन मंडली को लेकर आ रही थी जिस दौरान यह हादसा हुआ।
 
मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो रात के करीब 2:30 बजे से 3:00 बजे के बीच सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई, जिसमें सवार यात्रियों में से दस लोगों की जान चली गई। मरने वालों में भाजपा के साकरा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिह के अलावा मेघनाद निषाद, मुकेश अग्रवाल, घनश्याम नेताम, दुलेश्वरी निषाद मीना के अलावा एक ही परिवार के दिनेश डड़सेना, उनकी पत्नी और बेटा शामिल है। सभी मृतक महासमुंद जिले के सांकरा गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद पुलिस  मौके पर पहुंची, जिसके बाद उसने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस ने मामले में केस रजिस्टर कर लिया है और जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »