29 Mar 2024, 11:50:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में ट्रक-जीप की टक्कर में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2018 11:05AM | Updated Date: Oct 14 2018 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग डोंगगढ़ से भिलाई लौट रहे थे तभी राजनंदगांव पहुंचने के बाद उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर सोमानी थाना क्षेत्र में ट्रक और जीप की टक्कर में 9 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल में उपचार के लिए ले जाते समय बीच रास्ते में हो गई। मृतकों में 6 पुरूष और 4 महिलाएं है। इस घटना में अन्य 4 लोग गंभीर बताए जा रहे है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया कि सभी लोग भिलाई निवासी थे। यहां धार्मिक कार्यक्रम में बालमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए आ रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »