24 Apr 2024, 19:17:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

देश की राजनीति के एक चमकदार सितारे का अंत-रमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 7:52PM | Updated Date: Aug 16 2018 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता 'भारत रत्न' श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दु?ख व्यक्त किया है। डा.सिंह ने यहां जारी शोक सन्देश में स्व.श्री वाजपेयी को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी को मैं किन शब्दों में बिदा करूं, यह मुझे समझ में नहीं आ रहा। वे मेरे गुरू और पिता तुल्य थे। उनके निधन से 125 करोड़ भारतीयों की तरह मैं भी बहुत स्तब्ध और विचलित हूं। वह भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के महान नेताओं में से थे।
 
उनके निधन से देश की राजनीति के एक चमकदार सितारे का अंत हो गया। उन्होने कहा कि वह भारतीय समाज के सभी वर्गों में, सभी नागरिकों में और सभी राजनीतिक दलों के बीच समान रूप से सम्मानित अत्यंत लोकप्रिय राजनेता थे। उन्होंने अपने लगभग 50 वर्षों के संसदीय जीवन में अपनी विलक्षण प्रतिभा से पक्ष और विपक्ष दोनों में समान रूप से अपार लोकप्रियता हासिल की।
 
तीन बार वर्ष 1996, वर्ष 1998 और वर्ष 1999 में प्रधानमंत्री के रूप देश को अपना कुशल नेतृत्व दिया।डॉ.सिंह ने कहा कि अटल जी का सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व हम सबको हमेशा याद रहेगा। डा.सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ से ज्यादा जनता उन्हें राज्य निर्माता के रूप में हमेशा याद रखेगी।उन्होने छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और उत्तराखंड राज्यों का निर्माण करके देश के राजनीतिक इतिहास में एक नये युग का प्रवर्तन किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »