20 Apr 2024, 01:13:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का निधन, कल होगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2018 4:19PM | Updated Date: Aug 14 2018 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का आज दोपहर आंबेडकर अस्पताल में निधन हो गया। राज्यपाल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज शाम राजभवन में रखा जाएगा और इसके बाद उन्हें पंजाब रवाना कर दिया जाएगा। राज्यपाल का अंतिम संस्कार कल पंजाब में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह सहित मंत्री मंडल के सभी सदस्य और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। 
 
गौरतलब है कि राज्यपाल की तबियत आज सुबह रायपुर स्थित राजभवन में बिगड़ी इसके बाद उन्हें उपचार के लिए आंबेडकर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहां उन्होंने दोपहर को अंतिम सांस ली। उनके स्वास्थ्य के जानकारी लेने के लिए दिन भर लोगो का तांता अस्पताल में लगा रहा। दोपहर बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी अस्पताल पहुंचे और इसके बाद ही राज्यपाल के औपचारिक निधन की सूचना मिली। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »