29 Mar 2024, 13:22:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

ट्रक और जीप के भिडंत में मां- बेटे की मौत, 6 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 2:52PM | Updated Date: Jun 21 2018 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर अचंल के कोण्डागांव जिले के ग्राम बनियागांव के पास आज एक जीप के ट्रक की चपेट में आने पर जीप में सवार मां- बेटे की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तरप्रदेश के बलिया जिले का एक परिवार जीप से जगदलपुर आ रहा था। इसी दौरान जीप आज सुबह कोण्डागांव से लगभग 30 किलोमीटर दूरी पर ग्राम बनियागांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में शिव कुमारी यादव और उनके पुत्र पंकज यादव की घटनास्थल पर मौत हो गयी और 6 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को कोण्डागांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के चिकित्सकों ने तीन घायलों की हालत गंभीर बताई है। पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जाँच शुरू कर दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »