20 Apr 2024, 14:24:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रमन तेंदू खाते गांव का भ्रमण करते रहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 5:41PM | Updated Date: Mar 17 2018 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोकसुराज अभियान के तहत धमतरी जिले के नगरी ब्लाक के ग्राम डोंगरडुला में जंगली फल तेंदू को खूब चाव से खाया। डोंगरडुला में रमन ने चौपाल लगाने से पहले गांव का दौरा किया। विधवा कुमारी बाई के घर पहुंचे तो वहां कुमारी बाई अपने आंगन में बैठकर तेंदू सुखा रही है।  मुख्यमंत्री को देखकर वह बहुत खुश हुई। डॉ. रमन की नजर इस दौरान आंगन में सूख रहे तेंदू पर पड़ी तो उन्हें अपने बचपन के दिन याद आ गए। रमन ने कुमारी बाई से तेंदू मांगकर बड़े चाव  से खाया। वे बोले- बचपन में मैंने खूब तेंदू खाया है। साथ में मुख्य सचिव अजय सिंह ने भी तेंदू का स्वाद लिया। यही नहीं मुख्यमंत्री गांव भ्रमण के दौरान भी तेंदू खाते चल रहे थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »