29 Mar 2024, 14:25:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

धमतरी में दुष्कर्म के आरोप में उपसरपंच गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 7:39PM | Updated Date: Mar 16 2018 8:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम बिरझुली में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गांव के ही उपसरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी उपसरपंच शेख अनवर ने परसों रात विवाहित महिला के घर घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने बाद कल उसने पीड़तिा के घर पहुंच कर किसी को ना बताने के एवज में जान से मारने की धमकी और 10 हजार देने का लालच दिया। कल शाम को पीड़तिा ने अपने पति और गांव के कुछ लोगों के साथ मगरलोड थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »