29 Mar 2024, 06:41:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़, एक नक्सली की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 2:54PM | Updated Date: Feb 16 2020 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले के पोलमपल्ली क्षेत्र में जिला रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि जिले की जिला रिजर्व पुलिस बल की दो टीमें कल शाम गश्त के लिए निकली थी। इसी दौरान पोलमपल्ली गाँव के जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को मार गिराया है। घटनास्थल से मृतक नक्सली तुक्का का शव और एक देशी बंदूक, ग्रेनेड एवं विस्फोट सामग्री बरामद हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »