20 Apr 2024, 11:50:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरगुजा की राजमाता देवेन्द्र कुमारी पंचतत्व में विलीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 8:19PM | Updated Date: Feb 12 2020 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अम्बिकापुर। अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री एवं सरगुजा स्टेट की राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंह देव का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ यहां कर दिया गया। सिंह देव छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव की माता है। उनका निधन 10 फरवरी को गुड़ग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हुआ था।राजमाता का पार्थिव शरीर कल 11 फरवरी को  विशेष विमान से अंबिकापुर लाया गया था और अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। सरगुजा राजमहल से आज उनकी अन्तिम यात्रा में शामिल होने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा था।राज परिवार के पैतृक श्मशान स्थल रानी तालाब में उनकी अन्त्येष्टि हुई। राजमाता की अंतिम संस्कार में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा छत्तीसगढ़ मंत्रिमण्डल के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »