19 Apr 2024, 04:50:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इनामी नक्सली को पुलिस के जवानों ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 2:57PM | Updated Date: Feb 12 2020 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में पुलिस के जवानों ने एक इनामी नक्सली को आज गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्ल्व ने बताया कि पुलिस के जवानों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुआकोंडा थाना क्षेत्र के दुवालीकरका पटेलपारा में नक्सली कमांडर राजकुमार मरकाम छिपा हुआ है। उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया है। गिरफ्तार नक्सली राजकुमार पर पंचायत चुनाव के समय दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक-कलेक्टर के काफिले को विस्फोट कर उड़ाने का प्रयास करने सहित कई प्रकरण दर्ज है। पुलिस प्रशासन ने उसके ऊपर एक लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »