18 Apr 2024, 12:01:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बंद मकान के बाहर मिली इंसास रायफल की मैगजीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 12:22AM | Updated Date: Jan 20 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े मकान के बाहर आज इंसास रायफल की मैगजीन मिलने से हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र बघेल ने बताया कि नगर के मध्य महारानी वार्ड मूर्ति लाइन बंगाली पारा में एक बंद मकान के परिसर में पड़ा बैग देख कर पड़ोस की महिला ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। वार्डवासियों से जब बैग खोल कर देखा तो उसमें रायफल की मैगजीन मिली तो पुलिस को जानकारी दी।
 
मौके पर पहुँची पुलिस से बैग सहित मैगजीन कब्जे में ले ली। यह मकान सुजीत मजूमदार नाम के किसी शख्स का बताया जा रहा है, जो बीजापुर में रहते हैं। बघेल ने बताया कि फिलहाल मूर्ति लाइन में भरी हुई मैगजीन कैसे पहुंची इसकी जानकारी ली जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल कारतूस को थाने में सुरक्षित रख दिया गया है। बरामद मैगजीन  इंसास रायफल की बताई जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »