29 Mar 2024, 07:36:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़: भीषण सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 12:53PM | Updated Date: Jan 11 2020 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर कटघोरा थाना क्षेत्र के बिलासपुर अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह यह दुर्घटना हुई। कोरबा से अंबिकापुर की ओर जा रही एक डीजल टैंकर ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
 
इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक युवक सहित दो बच्चे जिनकी उम्र करीब पांच और सात वर्ष है, गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित किया। कटघोरा थाना प्रभारी नगर निरीक्षक आरती शर्मा ने बताया कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है। पुलिस ने डीजल टैंकर को जप्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »