16 Apr 2024, 20:15:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस्तर के स्कूलों की हालत सुधारने किए जा रहे प्रयास : लखेश्वर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 1:55PM | Updated Date: Dec 14 2019 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि उनके कार्यकाल में बस्तर में सरकारी स्कूली की स्थित के हालात खराब हुए हैं, जिसे सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक बघेल ने बताया कि पिछली सरकार के वक्त से बस्तर की शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। इसे बदलने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। इस सबंध में उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री एव शिक्षा मंत्री से भी चर्चा की है।
 
इस पर दोनो ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिये हैं। किन्तु पूर्ववर्ती सरकार से प्रभावित कुछ अधिकारी हमें और पूरे विधानसभा को गलत जानकारी उपलब्ध करवाकर गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक का आरोप है कि उनके द्वारा स्कूल प्रबंधन की ओर से विधानसभा सत्र के दौरान बस्तर के सरकारी स्कूलों की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गयी थी, लेकिन उन्हें गलत जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर शासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »