26 Apr 2024, 04:16:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

धान खरीदी और बढ़ते अपराधों पर रमन ने भूपेश सरकार को लिया आड़े हाथों : सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 12:25AM | Updated Date: Dec 10 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीद और सामूहिक बलात्कार एवं अपहरण की बढ़ती घटनाओं को लेकर भूपेश सरकार को आड़े हाथो लिया है। डॉ. सिंह ने आज यहां प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश में जिस तरीके से सरकार धान की खरीद कर रही है और जो व्यवस्थाएं खरीदी केन्द्रों में बनाई गई है, उससे किसानों को अब लग रहा है कि कहीं धान की जगह अफीम की खेती तो नहीं कर ली है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को अपराधी समझ रही है और लगातार उनका धान जब्त करने में लगी हुई है। उन्होने कहा कि धान खरीदी कम से कम हो इस नियत से सरकार द्वारा रोज नये-नये फरमान जारी किये जा रहे हैं। इससे साफ है कि धान खरीदी पर सरकार की नियत साफ नहीं है।उन्होने आरोप लगाया कि धान खरीदी पर सरकारी आदेश में विसंगति है।धान खरीदी की सीमा प्रतिदिन और प्रति सोसायटी तय कर दी गई है, जबकि कांग्रेस जब विपक्ष में थी तो किसानों से एक-एक दाना धान खरीदने का वादा करते थी।
 
डॉ. सिंह ने प्रदेश में बढ़ रहे सामूहिक बलात्कार और अपहरण की घटनाओं पर भी चिंता जताते हुए कहा कि आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए बघेल दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में जाकर सुझाव देते है पर वे अपने राज्य को लेकर क्या कर रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में प्रदेश में सामूहिक बलात्कार की चार घटनाएं घटी है, पर आश्चर्य की बात यह है कि इन घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से एक बयान नहीं आया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »