29 Mar 2024, 17:15:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसानों के धान में एक दो फीसदी खराब मात्रा पर मिलेगी राहत : भूपेश बघेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 5:03PM | Updated Date: Dec 6 2019 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों के धान में एक दो फीसदी खराब मात्रा होने पर भी धान उपार्जन केन्द्रों में इसकी खरीदी से मना नहीं करें। बघेल ने आज जशपुर के आगडीह एयरपोर्ट पर किसानों की शिकायत मिलने के बाद उन्हे तत्काल राहत देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। शुक्रवार को झारखंड राज्य में चुनाव प्रचार में जाने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगडीह एयरपोर्ट  पर रूक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे।
 
इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को किसानों के धान का नमूना दिखाते हुए बताया कि बेमौसम बारिश के चलते इस बार किसानों के धान में खराब धान लावा की मात्रा अधिक दिखाई दे रही है। इसी वजह से सरकारी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी नही हो पाने की परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए किसानों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
 
इस दौरान बघेल के समक्ष कांग्रेस के नेताओं ने जिले में कुनकुरी नगर पंचायत में सामान्य वर्ग की सीट पर कांग्रेस  व्दारा इस वर्ग के उम्मीदवारों की अनदेखी करने की शिकायत की गई। बघेल ने कहा कि पिछले चुनाव में कुनकुरी नगर पंचायत पर हम अपनी जीत दर्ज नहीं करा पाऐ थे। इस बार कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर सभी सीटों पर जीत दर्ज कराऐं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »