29 Mar 2024, 03:51:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम, दस हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 11:59AM | Updated Date: Sep 22 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए कल होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। शांति पूर्ण उपचुनाव संपन्न कराने पुलिस और प्रशासन पूरी तैयारी पर है, यहां आला अफसरों के साथ 10 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गयी है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जहां हेलिकाप्टर से निगरानी की जाएगी, वहीं संवेदनशील इलाकों में 14 ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही केन्द्रीय सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, स्पेशल टास्क फोर्स, जिला पुलिस बल सहित जिला रिजर्व पुलिस को चप्पे-चप्पे में तैनात किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा की ऐसी इंतजाम किए गए हैं कि अंदरूनी क्षेत्रों के मतदाता बिना भय के अपने मत का इस्तेमाल कर सकें और इसके लिए गांव-गांव में अभियान भी छेड़ा गया था जिसका काफी अच्छा असर पड़ा। नक्सल वारदात को देखते हुए उपचुनाव के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए अलग-अलग जगहों पर बारूदी सुरंग निरोध दस्ता को तैनात किया गया है और इस चुनाव में महिला कमांडों टीम की भी तैनाती की गई है। प्रत्याशियों की भी कड़ी सुरक्षा की गई है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इसके मद्देनजर पुलिस चौकस है। सिन्हा ने बताया कि दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र के चारों ओर से पुलिस की नाकेबंदी की गई है। आवाजाही लोगों की तलाशी भी ली जा रही है। काफी संख्या में पुलिस के अधिकारी भी जगह-जगह तैनात हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »