19 Apr 2024, 22:01:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

1 लाख एक अधिक मतदाता तय करेंगे चित्रकूट का नया विधायक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 1:29AM | Updated Date: Sep 22 2019 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में चित्रकूट उपचुनाव के लिए आयोग की घोषणा के बाद बस्तर जिले सहित सुकमा जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। चित्रकोट उपचुनाव  में 168772 मतदाता नए विधायक का चुनाव करेंगे। कलेक्टर डॉ अय्याज तंबोली ने पत्रकारों को बताया कि चित्रकोट उपचुनाव के लिए 229 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे जो नारायणपुर और सुकमा जिले को भी लगती है। बस्तर जिले में 211 पोलिंग बूथ, नारायणपुर जिले में 2 पोलिंग बूथ और सुकमा जिले में 16 पोलिंग बूथ शामिल होंगे, इन पोलिंग बूथों में से अति संवेदनशील 70, नक्सल संवेदनशील 93, राजनीतिक संवेदनशील 28  और 38 सामान्य पोलिंग बूथ है। सबसे ज्यादा संवेदनशील पोलिंग बूथ बस्तानार और लौंडीगुड़ा ब्लॉक में है तथा छिंदगढ़ ब्लॉक के 16 के 16 मतदान केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में आते हैं।

उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए 480 ईवीएम मशीन जिले में उपलब्ध है जो पर्याप्त है। मतदान दल में 216 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी,चार फ्लाइंग स्कॉट 8 एसएसटी टीम और 4 वीडियो टीम लगातार निगरानी करेंगे, आदर्श आचार संहिता लगते ही संपत्ति  निरूपण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 24 घंटे के अंदर शासकीय भवनों व सार्वजनिक जगहों पर राजनीतिक दलों के लगाए गए होडिंग्स इत्यादि हटा दिए जाएंगे,जबकि राजनीतिक दलों के वॉल पेंट व अन्य प्रचार सामग्री को हटाने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के लिए आयुक्त यह कार्य देखेंगे जबकि ग्रामीण इलाकों में जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन कार्यों को संपन्न कराएंगे,मतदाताओं की सुविधा के लिए 8 जगहों पर आदर्श मतदान केंद्र, 5 जगहों पर संगवारी मतदान केंद्र और एक दिव्यांगजन मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, चित्रकूट विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 79 हजार 235 है जबकि महिला मतदाता 88536 है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »