26 Apr 2024, 02:28:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में विद्युत कंपनियों का होगा पुनर्गठन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 2:13PM | Updated Date: Sep 16 2019 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल को विघटित कर गठित की गयी पांच कंपनियों का पुर्नगठन कर केवल तीन कंपनियां बनाईं जाएंगी। विद्युत होल्डिंग कंपनी प्रमुख शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि होल्डिंग और ट्रेडिग कंपनी को समाप्त कर केवल उत्पादन, वितरण और ट्रांसमिशन, कुल तीन कंपनी रखी जाएंगी। इस पूरी प्रक्रिया का प्रजेंटेशन दिया जा चुका है। अब केवल  प्रक्रिया शेष रह गयी है। वर्ष 2009 में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल को विघटित कर पांच कंपनियों का गठन किया गया था।
 
उसी समय से बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी इसके एकीकरण की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोरबा में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना की भी योजना बनायी जा रही है। कोरबा पूर्व संयंत्र में भी 40 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। नया संयंत्र लगाने के लिए पहले बंद हो चुके पुराने संयंत्र की मशीन व स्क्रेप को बाहर निकाला जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »