18 Apr 2024, 07:24:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्वतंत्रता दिवस पर परेड की कमांड करेगी महिला डीएसपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 12:38AM | Updated Date: Aug 13 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य बस्तर के बीहड़ों में कभी लोकतंत्र के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली महिलाएं भी इस बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल होंगी और लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनेंगी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्ल्व के मुताबिक इस बार आजादी के महापर्व में दंतेश्वरी फाइटर की एक प्लाटून बीहड़ जंगलों से निकलकर आजादी के जश्न में शरीक होगी और परेड का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सबसे अहम बात यह है कि इस पूरी परेड की कमांड महिला डीएसपी दंतेश्वरी नंद बतौर कमांडर  तथा एएसआई अनिता मेश्राम परेड टूआईसी के तौर पर लीड करेंगी। इन्ही के कमांड पर पूरे 14 दल परेड कर राष्ट्रध्वज को सलामी देंगे। इस तरह महिला सशक्तिकरण की एक झलक दक्षिण बस्तर के जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में देखने को मिलेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »