19 Apr 2024, 22:25:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बैस को राज्यपाल बनाए जाने का छत्तीसगढ़ भाजपा ने किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 9:22PM | Updated Date: Jul 20 2019 9:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाए जाने का भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने स्वागत किया है। सात बार रायपुर सीट से सांसद रहे एवं वाजपेयी सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री रहे बैस की  नियुक्ति को प्रदेश भाजपा ने छत्तीसगढ़ का सम्मान बताया है। पार्टी द्वारा यहां जारी बयान के अनुसार बैस की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से उनके राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभवों का लाभ त्रिपुरा राज्य को मिलेगा। पार्टी ने बैस को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी को धन्यवाद दिया है। बैस को राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद सरोज पाण्डेय, भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामविचार नेताम, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी बधाई दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »