29 Mar 2024, 01:01:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूपेश सरकार से छह महीने में ही जनता का विश्वास डिगा- रमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 7:01PM | Updated Date: Jun 22 2019 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने राज्य की भूपेश सरकार पर जनता से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि छह माह में ही इस सरकार से जनता का विश्वास टूट गया है। डा.सिंह ने आज यहां भाजपा द्वारा बिजली कटौती समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पार्टीजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि..वक्त हैं बदलाव का..के नारे के साथ  तीन चौथाई बहुमत से आई कांग्रेस सरकार ने छह माह में दिखा दिया कि वह बदलापुर की सरकार है।उसने विधानसभा चुनावों में बहुत बड़े बड़े लोकलुभावन वादे किए लेकिन उसे पूरा करने में रूचि नही दिखाई।

उन्होने कहा कि किसानों के ऋणमाफी का वादा पूरा नही हुआ,जिससे भाजपा के ही एक पदाधिकारी को आत्महत्या को विवश होना पड़ा।शिक्षाकर्मी बेचैन है, और उनसे किए वादे पूरे नही किए जा रहे है। बेरोजगार 2500 रूपए भत्ता मिलने का इंतजार कर रहे है।उन्होने कहा कि इस सरकार को भाजपा की तरफ से चुनौती है कि संभल जाओ और घोषणाओं को पूरा करों अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने में संकोच नही करेंगे।

डा.सिंह ने कहा कि महज छह महीनों में भाजपा को मिले समर्थन में भारी बदलाव आना जनता के इस सरकार के खिलाफ आक्रोश को दर्शाते है।विधानसभा में महज 15 सीटे जीतने वाली भाजपा का लोकसभा चुनावों में 62 सीटो पर बढ़त हासिल करना बड़े परिवर्तन का संकेत है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि सरकार में आते ही उनके द्वारा 70 हजार करोड़ रूपए की योजना किसानों के लिए लागू की गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »