24 Apr 2024, 21:44:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के अधिकांश इलाकों में वर्षा शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 5:12PM | Updated Date: Jun 22 2019 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के लगभग 11 दिनों देरी से कल देर शाम दस्तक देने से अधिकांश इलाकों में वर्षा हो रही है। स्थानीय मौसम कार्यालय के मौसम विज्ञानी एस.पी.चन्द्रा ने आज यहां बताया कि मानसून राज्य के अधिकांश इलाकों में सक्रिय हो गया है,जिससे वर्षा जारी है। अगले 24 घंटे में वर्षा का क्रम जारी रहेगा। उन्होने बताया कि बस्तर संभाग में कल से भारी वर्षा हुई है।
 
उन्होने बताया कि कम हवा का दबाव क्षेत्र बना हुआ है लेकिन इसकी तीव्रता काफी कम है,जिससे अगले 72 घंटे में वर्षा का कम रूक सकता है। जगदलपुर से मिली खबरों के मुताबिक कल से पूरे बस्तर संभाग में रूक रूक कर वर्षा हो रही है। कांकेर एवं केशकाल में कल से मानसून के सक्रिय होने के बाद 74 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
 
राजधानी रायपुर में भी कल रात से तेज हवाओं एवं गरज चमक के साथ शुरू हुई वर्षा का क्रम सुबह 10 बजे तक जारी रहा।राजधानी में वर्षा अभी रूकी हुई है,लेकिन घने बादल छाए हुए है और मानसून की ठंडी हवाएं चल रही है। मानसून के सक्रिय होने से राज्यभर में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी हुई है।भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगो को काफी राहत मिली है।राजधानी समेत राज्यभर में लगभग दो माह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »