23 Apr 2024, 16:28:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को कर रही हैं कमजोर राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 10:48PM | Updated Date: Apr 20 2019 10:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिलाई नगर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए लोगो को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो भिलाई इस्पात संयंत्र का निजीकरण नही होने दिया जायेंगा। गांधी ने आज देर शाम यहां एक चुनावी सभा में मोदी सरकार के कार्यकाल में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के लगातार कमजोर तथा घाटे में जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार सारे पब्लिक सेक्टर पर आक्रमण कर रही है।हर पब्लिक सेक्टर को बर्बाद कर निजीकरण करना चाह रही है। उन्होने कहा कि केन्द्र में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो भिलाई इस्पात संयंत्र का निजीकरण ही नही होने दिया जायेगा बल्कि यहां के कर्मचारियों के वेतन का भी पुनरीक्षण किया जायेगा। श्रमिकों को उनका पूरा अधिकार दिया जायेगा।
 
उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, मोदी ने सिर्फ गरीबों को सपने दिखाये हैं।हम 15 लाख रूपये खाते में नही डाल सकते लेकिन 72 हजार रूपये साल में जरूर दे सकते हैं जो सीधे महिलाओं के खाते में जायेगा जिससे सीधे 25 करोड़ लोगों को न्याय योजना का लाभ मिलेगा। अब सीधे गरीबी पर होगा सर्जिकल स्ट्राईक। गाँधी ने कहा कि, हम अनिल अम्बानी की जेब से निकालकर गरीबों को पैसा देंगे। गांधी ने कहा कि देश भर में जहां भी जाओ और सिर्फ चौकीदार कहो और जवाब मिलता है, चोर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव हुआ हमने मन की बात नहीं कहीं। हमने काम करना शुरू किया। किसान, युवा, महिलाएं सब के मन में क्या है। दर्द है तो क्यों, क्या चाहते हैं,और हमें क्या करना है, हमने लाखों लोगों से बात की। किसानों ने कहा कर्ज माफ कर दो।
 
हमने 10 दिन का समय मांगा और सरकार बनते ही हमने दो दिन में कर्ज माफ कर दिया। मोदी जी झूठ पर झूठ बोलते गए। हम जो कर सकते हैं, वहीं करेंगे। उन्होने कहा कि, देश में दो बजट बनाया जाएगा। एक नेशनल बजट और दूसरा किसानों के लिए बजट बनाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी विभागों में 22 लाख जगह खाली है। उसमें युवाओं की भर्ती की जाएगी। 10 लाख भर्ती सिर्फ पंचायतों में की जाएगी। युवाओं को उद्योग के लिए कोई अनुमनि लेना नहीं पड़ेगा। गब्बर सिंह टैक्स हटा देंगे और जीएसटी सरल कर देंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, राज्य सभा सांसद छाया बघेल, पार्टी महासचिव मोतीलाल वोरा  ने भी जनसभा को संबोधित किया। आम सभा के पहले आँधी तूफान व बारिश के बावजूद कार्यकर्ता भारी संख्या में सभा स्थल पर डटे हुए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »