29 Mar 2024, 11:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : पिछले चुनाव की तुलना में दो प्रतिशत अधिक मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 3:29PM | Updated Date: Apr 20 2019 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में इस बार 76.03 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 1.99 प्रतिशत अधिक है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 में कुल 17 लाख 15 हजार 492 मतदाताओं में से 13 लाख 4 हजार 324 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 6 लाख 63 हजार 396 पुरूष तथा 6 लाख 40 हजार 925 महिलाएं थीं।

अन्य श्रेणी के तीन मतदाताओं ने वोट डाले। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आठ विधानसभा क्षेत्रों में से डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 78.43 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 70.88 प्रतिशत मतदान हुआ। डोंगरगांव क्षेत्र में 76 हजार 121 पुरूष तथा 74 हजार 78 महिलाओं ने मतदान के अधिकार का उपयोग किया।

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 2 हजार 127 वोट पड़े। एक लाख 5 हजार 927 पुरूषों तथा 96 हजार 200 महिलाओं ने मताधिकार का उपयोग किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने आज बताया कि जिले के राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 77.01 प्रतिशत, खैरागढ़ में 78.26 प्रतिशत, डोंगरगढ़ में 76.95 प्रतिशत, खुज्जी में 77.41 प्रतिशत, मोहला-मानपुर में 75.25 प्रतिशत तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 76.20 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

मौर्य ने बताया कि राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 54 हजार 137 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 77 हजार 13 पुरूष तथा 77 हजार 123 महिला मतदाता शामिल है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 82 हजार 29 पुरूष एवं 78 हजार 444 महिला मतदाताओं अर्थात कुल 1 लाख 60 हजार 474 मतदाताओं ने वोट डाले। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 51 हजार 752 वोट डाले गए। इस क्षेत्र के 77 हजार 306 पुरूषों तथा 74 हजार 446 महिलाओं ने वोट डाले। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा।

इस क्षेत्र में 70 हजार 503 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। वोट डालने वाले पुरूष मतदाताओं की संख्या 69 हजार 411 है। जिले के एक मात्र अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 17 हजार 725 मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में मतदान किया। मतदान करने वाले पुरूष मतदाताओं की संख्या 58 हजार 676 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 59 हजार 49 है। लोकसभा चुनाव में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 27 हजार 996 वोट डाले गए। यहां 1 लाख 16 हजार 913 पुरूषों तथा 1 लाख 11 हजार 82 महिलाओं ने मत डाले।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »