29 Mar 2024, 12:24:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : हमले की तैयारी में थे नक्सली, सुरक्षा बलों ने किया नाकाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 5:12PM | Updated Date: Mar 26 2019 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आज पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनाव के पहले उत्पात मचाने की फिराक में साजिश रच रहे नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। कोंडागांव पुलिस ने मर्दापाल इलाके में ये कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में नक्सली सामग्री और हथियार बरामद किये हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना मर्दापाल और नारायणपुर की ओर से एक संयुक्त टीम  ग्राम तुसवाल की जंगलों पर सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी।
 
इसी दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों का मुकाबला किया। करीब एक घंटे चली फायरिंग के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। इलाके की सर्चिंग करने पर 30 देसी डेटोनेटर, पाइप बम, दवाइयां  विस्फोटक, दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि मौके पर कम से कम 50 से 60 नक्सली मौजूद थे। नक्सली लोकसभा चुनाव में फोर्स को नुकसान पहुंचाने के मकसद से बैठक कर रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »