19 Apr 2024, 21:19:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

गुंडरदेही में हुए सड़क हादसे में तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 2:05AM | Updated Date: Mar 25 2019 2:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। दुर्ग जिले के गुंडरदेही में रविवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। बाइक सवार तीनों लोग किसी काम से दुर्ग की ओर आ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, चिंगरी निवासी सुभाष दास मानिकपुरी व भानपुरी निवासी धायराम साहू रविवार दोपहर कोनारी गांव निवासी प्यारेलाल देवांगन के साथ एक ही बाइक पर किसी काम से दुर्ग आ रहे थे।
 
बालोद मार्ग से दुर्ग की ओर आते समय गुंडरदेही रोड पर कोलिहापुरी धर्मकांटा के पास सामने से आ रहे अमूल दूध कंपनी के वाहन से उनकी टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसा होते देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े और इसकी जानकारी पुलिस को दी। लोगों ने घायलों के सहायता का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही दो लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं तीसरे व्यक्ति को इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »