20 Apr 2024, 08:39:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 11:56AM | Updated Date: Mar 22 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इसी हादसे में एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। परपा पुलिस सूत्रों के मुताबिक गीदम रोड पर पंडरीपानी के पास ये हादसा हुआ। शहर के तीन युवक प्रदीप खत्री, आयुष जायसवाल और तुषार कल देर रात करीब साढ़े 11 बजे गीदम रोड से शहर की ओर आ रहे थे। तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
 
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी का इंजन अलग हो गया और तीनों युवकों वाहन में बुरी तरह फंस गये। मौके पर पहुंची परपा पुलिस ने बड़ी मुश्किल से तीनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक प्रदीप खत्री और आयुष जायसवाल की मौत हो चुकी थी। तुषार को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज भेजा गया। यहां से उसे रायपुर रेफर किया गया है। शहर के दो होनहार युवकों की मौत से शहर में मातम का माहौल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »