28 Mar 2024, 23:00:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे जवानों से भरे दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 10:00PM | Updated Date: Mar 18 2019 10:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोंडागांव। लोकसभा चुनाव की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दक्षिण बस्तर के सुकमा जा रहे जवानों से भरे दो वाहन आज हादसे का शिकार हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएफ की 79 बटालियन के जवान सुकमा की ओर जा रहे थे। तभी जवानों से भरी मेटाडोर के चालक को भूमका नाले के पास झपकी आ गई।
 
इतने में ही वाहन सड़क किनारे जाकर पलट गया। उसके ठीक पीछे जवानों से भरी बस आ रही थी। बस का चालक कुछ समझ पाता, इसके पहले ही बस पलटी हुई मेटाडोर से जा टकराई।दोनों हादसों में किसी जवान को गंभीर चोट नहीं आईं। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने दुर्घटना के बाद लगे जाम को हटवाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »