रायपुर। छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री डा. शिव डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में श्रम कार्ड बनाने के 2429 लम्बित आवेदनों का निस्तारण अगले 15 दिनों में कर दिया जाएगा। डा.डहरिया ने आज प्रश्नोत्तरकाल में भाजपा के धरम कौशिक के प्रश्न के उत्तर में कहा कि छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में गत 25 जनवरी तक 80 हजार आवेदन श्रम कार्ड बनाने के लम्बित थे। विधानसभा चुनावों की आचार संहिता के कारण ये नही बनाए जा सके।
लेकिन आज की स्थिति में मात्र 2429 आवेदन ही श्रम कार्ड के लिए लम्बित है।उन्होने कहा कि इन आवेदनों में कई प्रमाण पत्र आदि नही लगे है। इसे आवेदक से प्राप्त कर 15 दिन में सभी के श्रम कार्ड बना दिए जाएगे। उन्होने कहा कि कागजों की कमी के कारण इनको एकतरफा निरस्त नही किया जाता है। भाजपा सदस्य अजय चन्द्राकर ने कहा कि 15 दिनों में श्रम कार्ड नही बन पा रहे है।इसे लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष में नोकझोंक भी हुई।