29 Mar 2024, 12:21:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

एक्साइटमेंट से भरा करियर है इवेंट मैनेजमेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 12:23PM | Updated Date: Oct 23 2018 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज के समय में युवायों के बीच में इवेंट मैनेजमेंट काफी चर्चित और लोकप्रिय करियर विकल्प बन चुका है। इवेंट मैनजमेंट में एक्साइटमेंट के साथ-साथ आप लाखो कमा सकते हैं। 
 
इवेंट मैनेजमेंट की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब कई कॉलेज  कई तरह के कोर्स चला रहे हैं। इनमें डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट एक साल का कोर्स है। जिसमें एडमिशन के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना जरूरी है।  इसके अलावा, 6 महीने का सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको बारहवीं पास होना बेहद जरूरी है। 
 
इवेंट मैनेजमेंट का मतलब होता है किसी भी काम को आयोजित वो भी सुनयोजित तरिके से। इसमें मुख्य रूप से फैशन शो, संगीत समारोह, शादी समारोह, थीम पार्टी, प्रदर्शनी, कॉर्पोरेट सेमिनार, प्रोडक्ट लाॅचिंग, प्रीमियर के प्रोग्राम आते हैं। एक इवेंट मैनेजर क्लाइंट या कंपनी के बजट को ध्यान में रखकर प्रोग्राम का आयोजन करते हैं। होटल या हॉल बुक करने, साज-सज्जा, एंटरटेनमेंट, लन्च/डिनर के लिए खास तरह के मेन्यू को तैयार करवाने, गेस्‍ट का स्वागत, तक की व्यवस्था इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप में शामिल लोगों को करनी होती है। 
 
अगर आप भी इवेंट मैनजमेंट में करियर बनाने का इच्छुक हैं तो, आप नीचे दिए गए निम्नलिखित कॉलेज में अप्लाई कर सकते हैं।  
एमिटी इंस्टीट्यूट ,
नई दिल्लीनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट,
मुंबईइवेंट मैनेजमेंट डेवलॅपमेंट इंस्टीट्यूट,
मुंबईनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मीडिया स्टडीज, अहमदाबाद
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »