19 Apr 2024, 18:54:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

इटालियन लैंग्वेज का करें कोर्स, सुनहरा है भविष्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 2:24PM | Updated Date: Oct 20 2018 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेजी से बढ़ रहे आधुनिकता के इस दौर में दूसरे देशों की भाषा सीखने का ट्रेंड भारत देश में भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही दूसरे देशों कि लैंग्वेज सीखने वाले लोगों के लिए देश में काफी रोजगार के अवसर भी खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अगर आप भी दूसरे देश की भाषा सीखना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि इटैलियन भाषा सीखें, यह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
 
क्वालिफिकेशन
 
इटालियन लैंग्वेज कोर्स करने के लिए 12 वीं पास और आपको इंगलिश के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए, ये एक शॉर्ट टर्म कोर्स है इसे आप पढ़ाई के साथ कर सकते हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप इससे संबंधित लैंग्वेज कोर्स या इसमें डिप्लोमा भी कर सकते हैं।
 
अपॉर्च्युनिटी
 
इटालियन लैंग्वेज कोर्स करने के बाद आपके करियर में रोजगार के बेहतरीन ऑप्शन्स खुल जाते हैं। इसके बाद आप इटालियन एम्बेसी के साथ-साथ लैंग्वेज के सेक्टरों में आसानी से जा सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लैंग्वेज से संबंधित फील्ड में आपको आसानी से जॉब मिल सकती है।
 
इनकम
 
इटालियन लैंग्वेज कोर्स करने के बाद आपके करियर में बेहतरीन ऑप्शन्स खुल जाते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद शुरू में 30 से 40 हजार रुपये प्रति माह कमा सकते हैं। जैसे-जैसे इस फील्ड में पुराने होते जाएंगे, वैसे-वैसे इनकम भी बढ़ती जाएगी। इसी के साथ अगर आप इस फील्ड में अधिक जानकारी प्राप्त कर लेते हैं तो ये इनकम लाखों में हो सकती है।
 
यहां से करें कोर्स
 
सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी
 
इटालियन अध्ययन संस्थान, नोएडा
 
अंतर्राष्ट्रीय भाषा संस्थान, नोएडा
 
इटालियन भाषा प्रशिक्षण और अनुवाद, नई दिल्ली
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »