29 Mar 2024, 15:11:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 135 रुपए, चाँदी 125 रुपए मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2018 7:49PM | Updated Date: Nov 17 2018 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण निर्माताओं की ओर से ग्राहकी आने से सोना 135 रुपए चमककर 32,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 250 रुपए की तेजी के साथ 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। सप्ताहांत में विदेशी बाजार में रही तेजी का असर भी आज स्थानीय बाजार पर देखा गया। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहाँ सोना हाजिर 7.90 डॉलर यानी 0.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,221.35 डॉलर प्रति औंस बिका। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा सात डॉलर की तेजी में 1,222 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशों में चाँदी हाजिर सप्ताहांत पर 0.14 डॉलर यानी करीब एक फीसदी चमककर 14.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में शुक्रवार को डॉलर के कमजोर होने से पीली धातु को बल मिला है। उनका मानना है कि आने वाले समय में इसमें तेजी जारी रह सकती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »