28 Mar 2024, 20:13:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक घंटे के लिए दुनिया भर में बंद हुआ यूट्यूब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 11:26AM | Updated Date: Oct 17 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यदि आपको आज सुबह यूट्यूब चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तो बता दें कि दुनिया भर में यूट्यूब ने एक घंटें तक काम करना बंद कर दिया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसके स्कीनशॉट्स शेयर करने लगे। कंपनी ने इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए इसे थोड़ी ही देर में ठीक करवा दिया और यूट्यूब पहले की तरह काम करने लगा। यूट्यूब ने खराबी को ठीक करने के बाद ट्विटर पर कहा 'हम वापस आ गए हैं। आप लोगों के धैर्य के लिए धन्‍यवाद। अगर आप लोगों को नियमित कोई परेशानी हो तो हमें जरूर बताएं।
 
बता दें कि यूट्यूब के करोड़ों यूजर्स हैं जो ऑनलाईन गाना सुनते हैं और वीडियो का लुत्फ उठाते हैं। ऐसे यूजर को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सुबह करीब 6:30 बजे के बाद भारत में यूट्यूब डाउन होने की खबर तेजी से फैली और यूजर्स परेशान दिखे। यूट्यूब के डाउन होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर #YouTubeDown ट्रेंड बन गया।
 
बता दें कि  यूट्यूब एक अमेरिकन वीडियो शेयरिंग वेबसाइट है। इसका मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलिफ़ोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स में स्थित है। फरवरी 2005 में यह सर्विस पहले PayPal में काम करने वाले तीन लोगों द्वारा बनायी गयी थी। इसके अलावा, यूट्यूब एक साझा वेबसाइट है जहां यूजर वेबसाइट पर वीडियो देख सकता है, रेटिंग दे सकता है, टिप्पणियां छोड़ सकता है और वीडियो क्लिप शेयर कर सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »