28 Mar 2024, 15:08:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कल PM ने दिन भर किया मंथन, आज फिर भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 9:57AM | Updated Date: Oct 16 2018 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेल के दाम में बढ़ोत्तरी का दौर आज भी बरकरार है। देश में तेल के दाम में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज स्थिर है वहीं आज डीजल के भाव 8 पैसे के इजाफा के साथ 75.46 रुपये हो गया है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में भी सिर्फ डीजल का भाव 9 पैसे बढ़ा है। इस बढ़ोत्तरी के साथ मुंबई में डीजल 79.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 

गौरतलब है कि सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़ी ऑयल कंपनियों के सीईओ के साथ तेल कीमतों के मुद्दे पर बैठक की थी। लेकिन इसके बाद भी मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई। रविवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 6 पैसे की बढ़त के साथ 82.72 रुपये प्रति लीटर हो गया था और डीजल का भाव 19 पैसे की बढ़त के साथ 75.38 रुपये प्रति लीटर होगा था।
 
वहीं दूसरी तरफ मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में 0.6 पैसे प्रति लीटर की बढ़त आई थी और डीजल के भाव में 0.20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई थी। इसी के साथ मुंबई में पेट्रोल 88.18 रुपये और 79.02 रुपये प्रति लीटर हो गया।
 
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 18 पैसे की बढ़त के साथ 82.66 रुपये प्रति लीटर हो गया था और डीजल का भाव 29 पैसे की बढ़त के साथ 75.19  रुपये प्रति लीटर हो गया था और मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़त आई थी और डीजल के भाव में 31 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई थी।
 
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से सरकार की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। पैट्रोल और डीजल के दामों के बढ़ने का मुख्य कारण रुपए का गिरना और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का महंगा होना है लेकिन सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए सस्ता कच्चा तेल खरीदने का नया फार्मूला खोज निकाला है।
 
सूत्रों के अनुसार भारत और ईरान मिलकर क्रूड के एवज में भुगतान के नए तरीके पर काम कर रहे हैं। भारत कच्चा तेल खरीदने के बदले में चावल और अन्य वस्तु ईरान को दे सकता है। साथ ही भारत वेनेजुएला के साथ भी रुपए में तेल खरीदने की तैयारी कर रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »