26 Apr 2024, 00:22:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपए की गिरावट सात दिनों बाद थमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2018 6:41PM | Updated Date: Sep 7 2018 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने और घरेलू शेयर बाजार में रही तेजी के दम पर भारतीय मुद्रा लगातार सात दिन गिरावट में उबरती हुई शुक्रवार को 25 पैसे की मजबूती में 71.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। भारतीय मुद्रा में गुरुवार को  21 पैसे की गिरावट में 71.99 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। गत सात दिनों में भारतीय मुद्रा 189 पैसे कमजोर हुई थी। शेयर बाजार में रही तेजी के दम पर रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 71.95 रुपये प्रति डॉलर खुला और 71.65 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंता और कच्चे तेल की कीमतों में रही तेजी के दबाव में यह 72.08 रुपये प्रति डॉलर के दिवस के  निचले स्तर तक लुढ़का। लेकिन कारोबार के अंतिम पहर में शेयर बाजार की तेजी ने रुपए की गिरावट थाम ली और यह अंतत: गत दिवस की तुलना में 25 पैसे की छलांग लगाकर 71.74 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »