29 Mar 2024, 19:36:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गोदरेज ग्रुप की स्मिता कृष्णा पहले स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 10:00AM | Updated Date: Aug 16 2018 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गोदरेज समूह की स्मिता कृष्णा, एचसीएल रोशनी नडार और बेनेट कोलमेन की इंदु जैन देश की दस सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हैं। कोटक वेल्थ और हुरुन रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष दस सबसे अमीर महिलाओं की सूची के लिए संपत्ति की सीमा 8,000 करोड़ रुपए रखी गई थी। इस सूचि में गोदरेज की स्मिता कृष्णा इस सूची में 37,570 करोड़ रुपए की संपदा के साथ शीर्ष पर हैं।
 
कृष्णा गोदरेज इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में शामिल हैं।उनके बाद एचसीएल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक रोशनी नडार का नंबर आता है। कंपनी के संस्थापक शिव नडार की पुत्री रोशनी की संपत्तियां 30,200 करोड़ रुपए आंकी गई है। टाइम्स समूह की चेयरपर्सन इंदु जैन 26,240 करोड़ रुपए की संपत्तियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वह देश के सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक बेनेट कोलमेन एंड कंपनी की चेयरपर्सन हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »